September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सीएससी सेंटर के संचालक के गिरफ्तारी को लेकर महिलाएँ पहुँचे थाने,तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी,केवाईसी के नाम पर खाद निकालने का मामला…

राजपुर। विकासखंड राजपुर के ग्राम पंचायत कुन्दीकला में संचालित एक सीएससी सेंटर के संचालकों पर महिलाओं के आधार कार्ड और बायोमेट्रिक (अंगूठा) का दुरुपयोग कर उनकी जानकारी और अनुमति के बिना खाद (यूरिया) आहरित करने के मामले में ग्रामीणों के सामूहिक रूप से थाना राजपुर और एसडीएम के समक्ष बलरामपुर कलेक्टर के नाम लिखित शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ अब तक कार्यवाही नहीँ होने बुधवार को नाराज 50 से 60 महिलाएं संख्या में थाने पहुँचे।जिसके बाद नायब तहसीलदार एवँ थाना प्रभारी के समझाईस के बाद महिलाएं शांत हुई।

     ग्राम कुंदी कला के ग्रामीण महिलाओं की माँग थी कि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही हो और उनको खाद मिले। ग्रामीण महिलाओं को थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।वहीँ नायब तहसीलदार ने कहा कि जिन्हें समिति के माध्यम से खाद मिलता है वो मिलेगा आप समिति में जाकर ले सकते हैं।अधिकारियों के समझाईस के बाद महिलाएं शांत तो हुई पर उन्होंने कहा कि अगर तीन दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो वे थाना के सामने चक्काजाम करने को मजबूर होंगे।

      गैरतलब है कि ग्राम पंचायत कुन्दीकला के निवासी विनोद कुमार सांडिल्य एवं दीपक कुमार सांडिल्य, जो गांव में सीएससी सेंटर का संचालन करते हैं, उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए केवाईसी कराने के नाम पर सैकड़ों महिलाओं से अंगूठा लगवाया और उनके आधार कार्ड का उपयोग कर उनके नाम से खाद का आहरण किया था। बाद में पता चलने पर ग्रामीण महिलाओं ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होते ही उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर ने इस मामले की जाँच की थी। इस मामले में नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर ने बताया कि ग्राम कुंदी कला में ग्रामीण महिलाओं के शिकायत के बाद जाँच की गई जिसमें 113 महिलाओं के आधार से 926 बोरी यूरिया तथा 54 बोरी डीएपी निकाला जाना पाया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!