September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियाखेलछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन

राजपुर। ट्राईबल टीचर्स फुटबॉल क्लब, राजपुर के तत्वावधान में आयोजित ‘नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट 2026’ के पहले सीजन (सीजन-01) का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ।

नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट में जिले के 32 टीमों ने हिस्सा लिया। खिताबी मुकाबले में सींचोरा और चौरा की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। खिलाड़ियों के बेहतरीन मैदानी तालमेल और दमदार खेल देखने को मिली। दोनों टीमों ने मैच के दौरान कोई भी गोल करने नहीं कर सके जिसके बाद दोनों टीमों को 5-5 राउंड पेनल्टी शॉट दिया गया जिसमें सींचोरा की टीम ने पेनल्टी में 3-2 से जीत हासिल किया। सींचोरा की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि चौरा को उपविजेता के रूप में संतोष करना पड़ा।

​विजेता टीम सींचोरा को 21,000/- नकद एवं ट्रॉफी एवँ ​उपविजेता टीम चौरा को 15,000/- नकद एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया। ​प्रतियोगिता की दोनों पुरस्कार राशियां आयोजक संस्था ट्राईबल टीचर्स फुटबॉल क्लब, राजपुर की ओर से प्रदान की गईं।

समापन समारोह के दौरान अतिथियों और आयोजकों ने खिलाड़ियों के खेल भावना की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने और शारीरिक व मानसिक विकास के लिए लगातार अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे सुरेश सोनी विकास अम्बष्ट अरुण सोनी पूरन देवांगन प्रमोद ठाकुर विक्की गुप्ता सहित आयोजन समिति के ललित किशोर राकेश लकड़ा जोसिन्त लकड़ा रविराज मंगल साय सतीश एक्का आलोक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।मैच सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु रेफरी दया यादव सोनू सिंह संदीप दास महेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!