October 31, 2026 |

BREAKING NEWS

उल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगातआत्मानंद स्कूल में आसाराम की तस्वीर वाली पुस्तक बांटने पर विवाद,DEO ने दिए जांच के आदेशरात में पहाड़ी कोरवा बालिका छात्रावास पहुँचीं कलेक्टर,कमरों में बैठकर छात्राओं से पढ़वाई हिंदी व अंग्रेजी की किताबें,बढ़ाया हौसलायूपी से अवैध रूप से लाया जा रहा 37 बोरी धान सहित ट्रेक्टर जब्तबलरामपुर में कांग्रेस की पत्रकारवार्ता,‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत मोदी सरकार पर वोट चोरी के आरोप
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश

बलरामपुर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को जिला मुख्यालय बलरामपुर में आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में होने वाले इस जिला स्तरीय आयोजन में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, जिले की उपलब्धियों और नवाचारों पर आधारित विभागीय स्टॉलों की तैयारी देखी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंच, दर्शकों की बैठक और पार्किंग व्यवस्था का भी अवलोकन किया। संभावित मौसम और बारिश की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वैकल्पिक प्रबंध सहित समूची कार्यक्रम व्यवस्था पुख्ता करने तथा सभी तैयारियाँ आयोजन से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।


इसके पूर्व कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कलेक्टर कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर राज्योत्सव की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा ली थी। जिसमें उन्होंने विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समन्वय के साथ समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आयोजन गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!