October 31, 2026 |

BREAKING NEWS

उल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगातआत्मानंद स्कूल में आसाराम की तस्वीर वाली पुस्तक बांटने पर विवाद,DEO ने दिए जांच के आदेशरात में पहाड़ी कोरवा बालिका छात्रावास पहुँचीं कलेक्टर,कमरों में बैठकर छात्राओं से पढ़वाई हिंदी व अंग्रेजी की किताबें,बढ़ाया हौसलायूपी से अवैध रूप से लाया जा रहा 37 बोरी धान सहित ट्रेक्टर जब्तबलरामपुर में कांग्रेस की पत्रकारवार्ता,‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत मोदी सरकार पर वोट चोरी के आरोप
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

बलरामपुर/राजपुर। अविभाजित सरगुजा के ‘विकास पुरुष’ के रूप में विख्यात पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की भव्य प्रतिमा का अनावरण उनके पैतृक ग्राम चिरई (जशवंतपुर, विकासखंड शंकरगढ़) में संपन्न हुआ। लरंग साय सेवा समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बलरामपुर जिले को 202.65 करोड़ रुपये की लागत वाले कुल 2009 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 156.68 करोड़ रुपये के 1863 कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास तथा 45.97 करोड़ रुपये के 146 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

​सादगी और जनसेवा के प्रतीक थे लरंग साय: मुख्यमंत्री

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय लरंग साय की सादगी, ईमानदारी और जनसमर्पण आज भी अनुकरणीय है। एक साधारण शिक्षक से लेकर मोरारजी देसाई सरकार में केंद्रीय श्रम एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री बनने तक का उनका सफर प्रेरणादायी रहा। उन्होंने सरगुजा व सामरी क्षेत्र के विकास तथा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नेशंकरगढ़ स्थित विद्यालय भवन का संपूर्ण जीर्णोद्धार। ग्राम चांदों में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण। स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा स्थल के समीप भव्य स्मृति द्वार का निर्माण की घोषणा की।

​कुपोषण के विरुद्ध ‘बालभोग’ पहल का शुभारंभ:

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से ‘बालभोग’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके तहत शंकरगढ़ विकासखंड के 967 चिन्हित कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रतिदिन श्रीअन्न (मिलेट्स), रागी और सूखे मेवों से तैयार 30 ग्राम पौष्टिक लड्डू वितरित किए जाएंगे और उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी होगी।

​कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का ​भूमिपूजन व शिलान्यास किया गया जिसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 71.89 करोड़ रुपये की तीन सड़कें, कुसमी विकासखंड में 26.15 करोड़ रुपये की लागत के 5 पुल, जिला अस्पताल हेतु 4.72 करोड़ रुपये की सीटी स्कैन मशीन तथा वीबी-जी राम जी योजना के 1854 कार्य।

वहीँ 15 एकल ग्राम नल जल योजनाएं, मनरेगा के 97 चेक डैम, नए छात्रावास, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं महतारी सदन का लोकार्पण किया गया।

​कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, लरंग साय सेवा समिति के अध्यक्ष राम लखन सिंह पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, एसपी राजेश अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!