November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

उल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’

बलरामपुर। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिले में ‘एक दीप साक्षरता का’ जनजागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियाँ कलेक्टर व जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी तथा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की जा रही हैं।


छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2026-27 तक राज्य को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा है। अशिक्षित वयस्कों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए दीपावली की पूर्व संध्या पर शाम 6.30 से 7.30 बजे तक पूरे प्रदेश में साक्षरता का दीप जलाने का संकल्प लिया गया है। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से इसमें सहभागिता का आह्वान किया गया है।


कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि साक्षरता केवल अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और जागरूक समाज की नींव है। दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है और इस अवसर पर हम अशिक्षा का अंधकार दूर करने का संकल्प ले रहे हैं।

उन्होंने जिलेवासियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने आसपास के कम से कम एक असाक्षर व्यक्ति को पढ़ना-लिखना सिखाने का प्रण लेने की अपील की, ताकि प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य शीघ्र पूरा हो सके।


इस क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, बीईओ, बीआरसी, एबीईओ, सीएसी, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों तथा ग्राम व वार्ड प्रभारियों के लिए यू-ट्यूब पर वेबिनार आयोजित किया जाएगा। निर्धारित संध्या पर शासकीय विद्यालयों, छात्रावासों, विकासखंड कार्यालयों और सभी साक्षरता केंद्रों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शपथ ली जाएगी। इसकी तस्वीरें और वीडियो #ULLAS Dipaeali एवं #Sakshar Chhattisgarh हैशटैग के साथ प्रसारित किए जाएंगे।


संकुल समन्वयक और ग्राम/वार्ड प्रभारी शिक्षकों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों के सहयोग से उल्लास ऐप पर पंजीकृत स्वयंसेवी शिक्षकों और असाक्षरों के बीच शिक्षा के महत्व को रेखांकित करेंगे। जिला परियोजना अधिकारी इस दिशा में ठोस पहल कर रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!