October 31, 2026 |

BREAKING NEWS

उल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगातआत्मानंद स्कूल में आसाराम की तस्वीर वाली पुस्तक बांटने पर विवाद,DEO ने दिए जांच के आदेशरात में पहाड़ी कोरवा बालिका छात्रावास पहुँचीं कलेक्टर,कमरों में बैठकर छात्राओं से पढ़वाई हिंदी व अंग्रेजी की किताबें,बढ़ाया हौसलायूपी से अवैध रूप से लाया जा रहा 37 बोरी धान सहित ट्रेक्टर जब्तबलरामपुर में कांग्रेस की पत्रकारवार्ता,‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत मोदी सरकार पर वोट चोरी के आरोप
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्त

सूरजपुर। आबकारी आयुक्त द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के दिए गए कड़े निर्देशों के परिपालन में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) को जिला सूरजपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने ग्राम गेतरा में दबिश देकर 22 लीटर अवैध शराब बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय उड़नदस्ता टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। गश्त के दौरान ग्राम गेतरा (थाना सूरजपुर) पहुंचने पर मुखबिर से सूचना मिली कि स्थानीय निवासी सुरेश पोर्ते भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर बेचने का अवैध कारोबार करता है।

​सूचना की तस्दीक होते ही उड़नदस्ते की टीम ने ग्राम गेतरा स्थित सुरेश पोर्ते के घर पर तत्काल दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 39 पाव मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की तथा 15 लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। इस प्रकार कुल 22 लीटर महुआ एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई।

​पूछताछ में आरोपी सुरेश पोर्ते ने 15 लीटर महुआ शराब अपनी होना स्वीकार किया, जबकि बरामद 39 पाव विदेशी मदिरा को अपने पड़ोसी प्रताप पोर्ते (पिता चंद्रशेखर पोर्ते) द्वारा घर में रखना बताया। आबकारी टीम ने दूसरे आरोपी प्रताप पोर्ते की तलाश में उसके घर पर भी दबिश दी, किंतु वह मौके से फरार मिला। उसकी पतासाजी जारी है।

​गिरफ्तार आरोपी सुरेश पोर्ते के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 36 एवं 59(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय सूरजपुर में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

​यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के मार्गदर्शन एवं आबकारी उपनिरीक्षक अनिल गुप्ता के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी आरक्षक अशोक सोनी एवं श्याम सुंदर सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!