
राजपुर। स्थानीय अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के पांचों मंडलों से पहुंचे प्रबुद्धजनों और वरिष्ठ नागरिकों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने सामूहिक भोज में सहभागिता की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रबुद्धजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। उनका ज्ञान, दीर्घ अनुभव और सकारात्मक सुझाव समाज व क्षेत्र को प्रगति की नई दिशा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल आपसी संवाद और विचारों का आदान-प्रदान बढ़ता है, बल्कि सामाजिक सहभागिता और एकजुटता भी सुदृढ़ होती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी एवं सूरजपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, जिला महामंत्री संजय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष कमला प्रसाद, राजपुर जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह मरावी, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, महामंत्री बबलू यादव एवं श्रीमती शशिकला भगत उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त पांचों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न स्तरों के जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


