October 31, 2026 |

BREAKING NEWS

उल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगातआत्मानंद स्कूल में आसाराम की तस्वीर वाली पुस्तक बांटने पर विवाद,DEO ने दिए जांच के आदेशरात में पहाड़ी कोरवा बालिका छात्रावास पहुँचीं कलेक्टर,कमरों में बैठकर छात्राओं से पढ़वाई हिंदी व अंग्रेजी की किताबें,बढ़ाया हौसलायूपी से अवैध रूप से लाया जा रहा 37 बोरी धान सहित ट्रेक्टर जब्तबलरामपुर में कांग्रेस की पत्रकारवार्ता,‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत मोदी सरकार पर वोट चोरी के आरोप
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप

बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में किया जा रहा है। अभियान के तहत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित करने की पहल की गई है। आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रोद्योगिकी, मछली पालन एवं पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़वासियों के साथ-साथ अपने गृह जिला बलरामपुर के नागरिकों से भी विशेष अपील की है।
मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर की शाम प्रत्येक परिवार अपने घर, गांव और बूथ पर एक दीप अवश्य जलाए। यह दीप केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, विश्वास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक होगा।
उन्होंने नागरिकों से आत्मीय अपील करते हुए कहा कि हर परिवार, युवा, माता-बहनों और नागरिकों से आग्रह करता हूं कि 17 सितंबर को अपने घर में एक दीप जरूर जलाएं और सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें।
मंत्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की सहभागिता से 17 सितंबर का दिन सेवा और संकल्प के संदेश से रोशन होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आह्वान किया कि 17 सितंबर की शाम हर घर सेवा और संकल्प के दीप से जगमगाए। सभी नागरिक अपना एक दीप जलाकर इस जनअभियान का हिस्सा बनें और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!