September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुरस्वास्थ्य

ऑपरेशन क्लीन के तहत नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,सप्लायर नितेश गुप्ता को 24 घंटे के भीतर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने किया गिरफ्तार

सरगुजा। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा टीम की “ऑपरेशन क्लीन” के तहत नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने चौबीस घंटे के भीतर कल दिनांक 7-7-2026 को 20 नग नशीला इंजेक्शन रखने के जुर्म में जेल गए। आरोपी साहिल तिर्की को माल सप्लाई करने वाले बलरामपुर जिले के अलक़ा थाना चलगली निवासी नितीश गुप्ता को शाम को ही गिरफ्तार कर लिया। परंतु नितीश गुप्ता का चचेरा भाई सौरभ गुप्ता गुप्ता अभी भी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

      सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि कल दिनांक 7/7/26 को श्यामलाज गंगापुर से जिस साहिल तिर्की के कब्जे से 20 नग नशीला इंजेक्शन जब्त कर उसे जेल दाखिल किया गया था। उस साहिल तिर्की ने अपने बयान में बताया कि उसने वह इंजेक्शन थाना गांधी नगर के पास सुभाष नगर महामाया गर्ल्स होस्टल वाली गली में किराए के मकान में रहने वाले दो भाइयों नितीश गुप्ता एवं सौरभ गुप्ता से खरीदा था वे दोनों भाई जिला बलरामपुर के थाना चलगली अंतर्गत अलका ग्राम के रहने वाले हैं। साहिल के बयान के आधार पर शाम को ही पतासाजी कर नीतीश गुप्ता एवं सौरभ गुप्ता के सुभाष नगर के किराए के मकान में छापा मारा गया परंतु मकान में सिर्फ नितिश गुप्ता मिला। नितीश गुप्ता एक बैग लेकर कहीं निकलने वाला था,उक्त बैग की तलाशी लेने पर बैग में 39 नग REXOGESIC INJECTION तथा 39नग AVIL INJECTION इंजेक्शन बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी नीतीश गुप्ता को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी एवं 29के तहत गिरफ्तार कर आज दिनांक 8/7/26 को विशेष न्यायालय अंबिकापुर में न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया गया। नीतीश गुप्ता के भाई सौरभ गुप्ता की पतासाजी की जा रही है जल्द ही उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा।

        सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि संभागीय उड़नदस्ता टीम द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है क्योंकि कुछ सप्लायर जो सरगुजा जिले के बच गये हैं उनमें से एक यह भी था। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता आबकारी प्रधान आरक्षक अशोक सोनी,नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह एवं रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!