November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हाई स्कूल मैदान, बलरामपुर में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया गया। ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर आयोजित इस समारोह में विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी से बदलते जिले की तस्वीर देखने को मिली, वहीं मंच पर विविध लोकसंस्कृतियों के रंग बिखरे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज रहे। कार्यक्रम में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

​विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा तय करेंगी बेटियां: सांसद चिंतामणि महाराज

मुख्य अतिथि सांसद चिंतामणि महाराज ने ‘जय जोहार’ के साथ जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपने 26 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर के माँ महामाया हवाई अड्डे से क्षेत्र को हवाई कनेक्टिविटी मिली है। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, महतारी वंदन योजना, धरती आबा अभियान और पीएम-जनमन योजनाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है। उन्होंने युवाओं से नौकरी मांगने के बजाय नौकरी देने वाला बनने और बेटियों से बड़े सपने देखने का आह्वान किया।

​एआई डेटा एनोटेशन सेंटर वाला पहला जिला बना बलरामपुर: कलेक्टर

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने स्वागत भाषण में जिले की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि जिले में 10 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों से लगभग 1.15 लाख परिवार जुड़कर स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे हैं। प्रिज्मा एआई के सहयोग से बलरामपुर में प्रदेश का पहला एआई डेटा एनोटेशन सेंटर शुरू किया गया है, जिससे स्थानीय युवा और महिलाएं सीधे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कार्य सीख रहे हैं। इसके अतिरिक्त ‘बालभोग’ पहल से शंकरगढ़ के 967 बच्चों को रागी व मिलेट्स के पौष्टिक लड्डू, ‘5 प्रतिशत जल संरक्षण मॉडल’ तथा चांगरो के जैविक जीराफूल चावल की ब्रांडिंग जैसे नवाचारों से जिले को नई पहचान मिल रही है।

​हितग्राहियों को सहायता राशि एवं सामग्री का वितरण

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया जिसमे समाज कल्याण विभाग द्वारा पूजा मण्डल, आर्यन रवि और अनिकेत तिर्की को व्हील चेयर; प्रमोद कोड़ाकू को दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत ₹50,000 तथा महेन्द्र कांसी को उच्च शिक्षा प्रोत्साहन हेतु ₹6,000 का चेक। वन विभाग द्वारा हाथी से जनहानि प्रकरण में 6 लाख तथा मकान क्षति के लिए 25,000 का मुआवजा चेक और राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के तहत ग्राम भनौरा के हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख (पट्टे) वितरित किए गए।

​सांस्कृतिक संध्या में झूमे दर्शक

समारोह के सांस्कृतिक मंच पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सुवा नृत्य, शिव तांडव, सूफी, घूमर, हरियाणवी, अरुणाचली और नेपाली लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। भेलवाडीह के पहाड़ी कोरवा कलाकारों का उड़िया लोकनृत्य एवं नारी सशक्तिकरण प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा कसडोल के ‘लोक मंथन’ दल के जनजातीय नृत्य, बिलासपुर की वाइब्रेशन डांस एकेडमी और बनारस के ‘अक्षत कलेक्टिव’ के उप-शास्त्रीय व सुगम गायन ने समां बांध दिया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!