
राजपुर/पस्ता। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पस्ता पुलिस ने एक आरोपी सहित तीन अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष राम तिग्गा पिता स्व. चैतु राम उम्र 40 वर्ष जाति उरांव ग्राम उफिया थाना पस्ता द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.05.2026 को यह अपने घर ग्राम उफिया भतीजी की शादी में सम्मिलित होने के लिए ग्राम उफिया अपने मोटर सायकल ग्लेमर क्र. सीजी 15 सी. व्ही. 3711 से आया था। वाहन को अपने घर के आंगन में खड़ा किया था दूसरे दिन सुबह देखा तो मोटरसायकल नही था। मोटर सायकल को आस-पास पता तलाश किया पर कहीं पता नही चला। दिनांक 11.05.2026 के रात्रि 10:00 बजे से दिनांक 12.05. 2026 के सुबह 05:00 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसका मोटर सायकल ग्लेमर क्र. सीजी 15 सी.व्ही. 3711 को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना पस्ता में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना व मोटर सायकल की पतासाजी दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खटवाबरदर में अनिवेश नाग मोटर सायकल को रखा है। सूचना तस्दीक पर ग्राम खटवाबरदर जाकर अनिवेश को तलब कर उससे पूछताछ किया गया तो बताया कि दिनांक 11/05/2026 की शाम को अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ परिचित के यहां शादी मे शामिल होने ग्राम कौडु थाना राजपुर गये थे। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात लगभग 02.00 बजे ग्राम कौडु से वापस घर आ रहे थे तभी रास्ते में एक घर में शादी कार्यक्रम में डीजे बज रहा था तथा वहां पर बहुत सारी मोटर सायकल खड़ी थी, इसके द्वारा अपने अन्य 03 दोस्तों के साथ एक मोटर सायकल चोरी करने की योजना बनाये तथा पास में ही सी.सी. रोड गली में एक आसमानी रंग का हीरो ग्लेमर मोटर सायकल खड़ा था जो लॉक नही था जिसमे अपने पास रखे एक चाबी को लगाकर मोटर सायकल को स्टार्ट किया और चारो उसी मोटर सायकल मे बैठकर सिंयासरई जंगल के पास आये और कोई मोटर सायकल को पहचान न पाये ये सोचकर मोटर सायकल के बैक लाईट, मेडगार्ड व वाईजर को तोड़ कर जंगल में फेंक दिये तथा मोटर सायकल को अपने पिता को दोस्त से मांग कर लाया हूँ बोलकर अपने घर मे रखा था।
पुलिस ने चोरी गये मोटरसायकल को अनिवेश के घर से विधिवत बरामद कर जप्त किया। प्रकरण में आरोपीगण के विरूद्ध धारा 303, 3(5) बी.एन.एस. के तहत अनिवेश नाग पिता रामबिलास नाग जाति नगेशिया उम्र 19 वर्ष निवासी खटवाबरदर थाना पस्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले में विधि से संघर्षरत 03 अपचारी बालकों को विधिवत बाल न्यायालय में पेश किया किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जन्मेजय पाण्डेय, प्रधान आर. राजेश राम लकड़ा, प्र.आर. देवकुमार हुजूर, आरक्षक संदीप जगत, आरक्षक बन्धेश्वर राम, आरक्षक शिवराम बेक, आरक्षक गजेन्द्र भगत, आरक्षक सुनील पैंकरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



