September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

राह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरू
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सहकारी बैंक घोटाले में दो और आरोपी गिरफ्तार,,,60 लाख का आभूषण व डेढ़ करोड़ की संपत्ति भी जप्त…

बलरामपुर/कुसमी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अम्बिकापुर की शाखा शंकरगढ़ व कुसमी में कूटरचना कर षडयंत्र पूर्वक फर्जी दस्तावेजों के आधार करोड़ों की रकम फजीवाड़ा करने वाले 02 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीँ इस मामले में पूर्व में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

      जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अम्बिकापुर की शाखा शंकरगढ़ व कुसमी में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आपसी मिली भगत व कूटरचना कर षडयंत्र पूर्वक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोले गए विभिन्न फर्जी बैंक एकाउंट में करोड़ों की रकम ट्रांसफर कर गबन एवं वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया था।जिसके बाद थाना कुसमी में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दौरान पूर्व में प्रकरण के 11 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर 08 आरोपियों की पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

          इस कड़ी में पुलिस रिमांड में लिए गए आरोपियों से उक्त राशि का गबन किस प्रकार किया गया है तथा निकासी फार्म में किसका हस्ताक्षर किया गया है तथा बैंक खाता का विस्तृत जमा-आहरण की स्टेटमेन्ट संबंधित बैंक से प्राप्त किया गया। जिसमें पाया गया कि,आरोपी अशोक कुमार सोनी के बैंक खाता से जमुना अंलकार बैंक खाता में 1,820,2000/- रूपये का ट्रांजेक्शन होना पाए जाने पर जमुना अलंकार के संचालक नवनीत सोनी उर्फ पिन्टू के खाते में जमा हुए रकम के संबंध में बयान एवं व्यौरा बिल बाउचर प्रस्तुत करने के संबंध में नोटिस दिया गया था। नवनीत सोनी के द्वारा किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने से आरोपी अशोक सोनी के साथ मिलकर अवैध रूप से धन अर्जित करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

        प्रकरण में आगे की विवेचना के तारतम्य में आरोपी आशोक कुमार सोनी के बयान के आधार पर नवनीत सोनी उर्फ पिन्टु के साथ मिलकर किये गये अवैध अन्तरण के पैसे से सोना एवं चांदी का आभूषण क्रय कर आरोपी आशोक सोनी से खरीदकर अपने धर्मपत्नी सुषमा एक्का सोनी के पास रखना एवं अलग अलग जमीन खरीद कर अवैध रूप से धन अर्जित कर अशोक सोनी की पत्नी के पास रखना बताने पर अशोक सोनी की पत्नी सुषमा एक्का को नोटिस देकर अवैध रूप से अर्जित संम्पति का कागजात एवं सोने चांदी के आभूषण प्रस्तुत करने हेतु कहा गया जिस पर उसके द्वारा आभूषण कीमती करीब 60,30000/-(साठ लाख तीस हजार रूपये) का पेश करने पर पुलिस ने जप्त कर आरोपिया सुषमा सोनी पति अशोक सोनी को गिरफ्तार किया गया।वहीँ इस प्रकरण में आगे की विवेचना लगातार जारी है।

         जप्त सामाग्री सोने चादी का आभूषण कीमती करीब 60 लाख, जमीन 06 प्लाट कीमती करीब 1.5 करोड़ है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!