September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुरस्वास्थ्य

रेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेश

बलरामपुर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत आज जिला चिकित्सालय बलरामपुर में रक्तदान महाअभियान आयोजित किया गया।

रेड क्रॉस सोसायटी और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे इस शिविर में प्रातः 10 बजे कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, रक्तदाता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी और शल्य चिकित्सा जैसी आपात स्थितियों में समय पर मिला रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। उन्होंने युवाओं, शासकीय सेवकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। जिलेवासियों ने रक्तदाता बनकर सेवा भाव का परिचय दिया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा मार्ग को प्रशस्त करते हुए अभियान को सकारात्मक दिशा दी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!