September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई करने दिए निर्देश,,,अनाधिकृत रूप से अमानक खाद-बीज विक्रेताओं पर रखें सतत निगरानी – कलेक्टर श्री कटारा

बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व प्रकरण, अतिक्रमण, जन शिकायत एवं जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की गहन समीक्षा की गई।
      बैठक में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कटारा ने अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय कर रहे झोला छाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि झोला छाप डॉक्टरों द्वारा मरीजों का गलत इलाज करने, एस्पायरी दवाईयां देने, बिना जांच के गंभीर बीमारियों की गलत दवा लिखने जैसे मामलों से न केवल मरीजों की जान को खतरा हो रहा है कई बार मामूली बीमारी भी गंभीर रूप ले लेती है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले में बिना मान्यता प्राप्त डिग्री और रजिस्ट्रेशन के किसी भी व्यक्ति को चिकित्सा व्यवसाय नहीं करने दिया जाए। जो लोग खुद को डॉक्टर बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और अवैध क्लीनिक संचालन पर सख्ती बरतते हुए तत्काल सील किए जाएं। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक और पंचायत स्तर पर विशेष जांच अभियान चलाते हुए झोला छाप डॉक्टरों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


      खरीफ सीजन की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने खाद और बीज के भंडारण व वितरण की समीक्षा की। कलेक्टर ने किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिससे वे बिना किसी असुविधा के समय पर बुआई कर सकें। इस दौरान उन्होंने अद्यतन स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गोदामों में खाद और बीज का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान उर्वरकों की मांग बढ़ जाती है, इसके लिए सतत् निगरानी रखें ऐसे में कहीं भी अवैध भंडारण, अमानक सामग्री के विक्रय की शिकायत आती है तो तुरंत नियमानुसार कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने खाद और बीज की बिक्री करने वाले अनधिकृत विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था बिना वैध लाइसेंस के खाद या बीज का विक्रय कर रही है, तो तुरंत उसका स्टॉक जब्त किया जाए और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
      कलेक्टर ने जिले में अवैध अतिक्रमण की समीक्षा करते हुए कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण का चिन्हांकन करते हुए तत्काल हटाने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से आम नागरिकों को असुविधा होती है। अतिक्रमण से कुछ प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके लिए विशेष रूप से उन्होंने शहरी क्षेत्रों और प्रमुख बाजार क्षेत्रों, सड़कों के आसपास किए गए अतिक्रमण को प्राथमिकता से हटाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री कटारा ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लोक सेवा गारंटी, लंबित राजस्व प्रकरणों और पीजी पोर्टल, जन शिकायत की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। लंबित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के अद्यतन कार्य की समीक्षा करते हुए प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिए। कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी समय-सीमा के भीतर गुणवतापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।
      बैठक में अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!