September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

समाधान शिविर में नहीं लगा था पुलिस विभाग का स्टॉल,,अब मचा बवाल,,,जारी हुआ लेटर…

राजपुर। बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर में सुशासन तिहार के समाधान शिविर में पुलिस विभाग को निमंत्रण नहीं देने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है और इसमें लेटर बाजी शुरू हो गई है। समाधान शिविर में पुलिस विभाग का स्टॉल नहीं लगने के मामले में विधायक ने पुलिस के अधिकारियों को फटकार लगाई थी वहीं अब पुलिस ने इस मामले में एसडीएम को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें इसकी सूचना ही नहीं दी गई थी।

          15 मई 2025 को सुशासन तिहार के तहत राजपुर नगर पंचायत के डेली सब्जी मार्केट के पास समाधान शिविर लगाया गया था। इस शिविर में सभी विभाग के स्टॉल तो मौजूद थे लेकिन पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी यहां मौजूद ही नहीं थे।समाधान शिविर में पुलिस विभाग की गैर मौजूदगी को लेकर सामरी विधायक ने काफी नाराजगी जाहिर किया था।मामला आगे बढ़ने के बाद अब पुलिस विभाग ने एसडीएम को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें इस समाधान शिविर की जानकारी नगर पंचायत के द्वारा दी ही नहीं गई थी। उन्होंने एक पत्र भी एसडीएम को दिया है जिसमें नगर पंचायत द्वारा जारी सूची में पुलिस विभाग का नाम है ही नहीं। वहीं इस पूरे मामले में नगर पंचायत के सीएमओ ने कहा कि समाधान शिविर में पुलिस विभाग सहित सभी विभागों के लिए स्टॉल आवंटित था।मुझे पता चला कि पुलिस विभाग को सूचित नहीं हुआ था इसको दिखवाता हूँ।उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के बगल में ही थाना था समाधान शिविर में सभी विभाग अपनी सहभागिता रखते हैं।उन्होंने कहा कि सबको सूचित किया था लेकिन गलती कहां हुई उसकी जांच कराई जाएगी। वहीँ इस मामले में एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर बलरामपुर से तिथि प्रिपोंड करने का आग्रह किया गया था। जिसके बाद 22 मई को आयोजित होने वाले समाधान शिविर को 15 मई को आयोजित किया गया। 11 मई को इसकी सुचना मिलने के बाद चार दिवस के अंदर सभी विभागों को इसकी सूचना दी गई थी।समाधान शिविर में सभी विभागों को प्राप्त आवेदनो का निराकरण लोगों को बताया गया।किसी कारण पुलिस विभाग के पास सूचना नही पहुँचा होगा जिसके कारण पुलिस विभाग की उपस्थिति नहीं रही।

      आपको बता दे कि वर्तमान में सुशासन तिहार के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों से लेकर नागरीय क्षेत्रों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए तिथि निर्धारित की गई है।नगर पंचायत राजपुर में पुर्व में 22 मई को समाधान शिविर निर्धारित किया गया था।परंतु नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर से 22 मई से पहले कराने का आग्रह किया गया था। जिसके बाद नगर पंचायत राजपुर में समाधान शिविर 22 मई की तिथि बदलकर 15 मई किया गया था।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!