September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

रेत तस्करों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही,,,कई वाहनों को किया जप्त…

राजपुर। बलरामपुर जिले में रेत तस्करी का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। हाल ही में रेत तस्करों द्वारा एक आरक्षक की हत्या के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर बलरामपुर के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है,जिसमें राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी अवैध खनन और परिवहन पर शिकंजा कस रहे हैं।

       राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर के निर्देशन में तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा, बरियों के नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार कंवर और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान कुल तीन टिपर और पांच ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते पकड़े गए। सभी वाहनों को राजपुर थाने में सुपुर्द कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है। ग्राम बधिमा से रामानुजगंज की ओर गिट्टी ले जा रही एक हाईवा को अलखडिहा मुख्य मार्ग पर बिना रॉयल्टी एवं पीटपास के पकड़ा गया। यह कार्रवाई अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार गुप्ता व राजस्व टीम द्वारा की गई और संबंधित वाहन को राजपुर थाना भेजा गया। ग्राम सिंगचोरा के महान नदी पर अवैध रेत खनन की सूचना पर जब राजस्व व पुलिस दल पहुँचा तो तीन टिप्पर और तीन ट्रैक्टर रेत खनन के लिए जा रहे थे, जिन्हें तत्काल जब्त कर थाना भेजा गया। इसके अतिरिक्त, झींगो मुख्य मार्ग के व पास भी दो ट्रैक्टर पकड़े गए। इस दौरान एक वाहन चालक लालसाय निवासी परसागुड़ी, प्रशासनिक टीम को देखकर भागने लगा जिसे दौड़कर पकड़ा गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!