November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। चांदो थाना क्षेत्र के इदरीकला गांव में बोलेरो वाहन से स्टेपनी टायर और ड्रम चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सतेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 नवंबर की रात करीब 10:00 बजे उन्होंने अपनी बोलेरो (क्रमांक CG 30 J 2445) घर के बाहर शेड में कवर लगाकर खड़ी की थी। सुबह करीब 5:00 बजे जब वे उठे, तो देखा कि बोलेरो की स्टेपनी टायर और ड्रम गायब थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीप त्रिपाठी एवं एसडीओपी याकूब मेमन के दिशा-निर्देश में पुलिस टीम ने कबाड़ी, पंचर की दुकानों और फेरीवालों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान संदेही आसीफ रजा की दुकान में छिपाकर रखा गया चोरी का टायर और ड्रम बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों मेंआसीफ रजा (21 वर्ष), निवासी इदरीकला, थाना चांदो,कादिर अंसारी (31 वर्ष), निवासी इदरीकला, थाना चांदो,उदयचंद कोरवा (36 वर्ष), निवासी इदरीकला, थाना चांदो शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार नेताम, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, प्रधान आरक्षक विनोद कुमार एक्का, प्रधान आरक्षक संजय एक्का तथा आरक्षक मुकेश सिदार की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!