राजपुर। छठ पूजा सेवा समिति, राजपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श और सहमति के बाद महेंद्र अग्रवाल को समिति का नया अध्यक्ष चुना।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते हुए सभी सदस्यों ने इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया और समिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक में आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ के भव्य एवं सुचारू आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने पर्व को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का साझा संकल्प लिया।
इस अवसर पर संतोष सिंह, नीरज तिवारी, विश्वास गुप्ता, आनंद मेहता, दीपक सोनी, भानु प्रजापति, विद्यानंद दुबे, प्रवीण गुप्ता, संजीव गुप्ता, राजीव गोस्वामी, विकाश बंसल, रवि सोनी, सोनू सिंह, कौशल चौबे, अंकुर गुप्ता और अजीत केशरी सहित समिति के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।



