September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर में जोश खरोश के साथ निकली तिरंगा यात्रा,,,भूतपूर्व सेनानियों का किया गया सम्मान…

राजपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारत के जीत के बाद सैनिको के सम्मान में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। “सेवा के लिए नागरिक,ऑपरेशन सिंदूर के लिए राष्ट्र” के नाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा में नगर के जनप्रतिनिधियों सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

        तिरंगा यात्रा नगर के गाँधी चौक से प्रारंभ होकर महुआपारा हाई स्कूल मैदान तक निकाली गई।तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय,वन्देमातरम, पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारों के साथ तिरंगा रैली हाई स्कूल मैदान पहुँची जहाँ लोगो ने आमसभा को संबोधित किया।

       हाई स्कूल मैदान में आमसभा को संबोधित करते हुए भूतपूर्व सैनिक एवं व राजपुर तहसीलदार नरेंद्र पैकरा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों द्वारा पहलगाम में हमारे साथियों को मारा गया था जिसमें हमारे काफी साथी शहीद हुए थे। इस घटना से बदला लेने के लिए हमारी सेना ने एक सैन्य अभियान चालू किया था जिसको ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया।ऑपरेशन सिंदूर में हमारी जो महिला अफसर है उन्होंने उसको लीड किया जिसमें सोफिया कुरेशी और प्रियंका सिंह जो सैन्य अधिकारी हैं जिसमें पाकिस्तान के 26 आतंकी मारे गए। हमारे सैनिको में युद्ध के प्रति हमारी वीरता और संघर्ष देखा जा सकता है जिसमें हमारे सैनिक चाहे आर्मी हो सेना हो एयर फोर्स का हो या अर्ध सैनिक बल है सभी का योगदान अभूतपूर्व है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिटायर्ड आर्मी नरेंद्र शुक्ला ने कहा कि हम जब सेना में भरती होते हैं उस समय जो ट्रेनिंग होती है हम लोग कसम खाते हैं देश के प्रति वही हमारी जिंदगी का मूल मंत्र होता है। हम भूल जाते हैं कि हमारा पीछे परिवार बच्चे सगे संबंधी भी है पहले देश होता है और इसका उदाहरण अभी सिंदूर ऑपरेशन में आप सभी को देखने को मिला होगा। उन्होंने कहा कि 1971 की लड़ाई में ट्रेनिंग के पश्चात जब गुवाहाटी पर पहुँचे उस समय ऑपरेशन खत्म हुआ था। जब सैनिकों को लेने के लिए गए तो वहाँ गाड़ियां कंडम हो गए थे जो रिफ्यूजी कैंप में थे उनकी हालत देखकर आंख से आंसू आता है और जो बच गए थे वह बंकर में थे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि हमारे सेवा में शहीद हुए हैं उनको सच्ची श्रद्धांजलि के लिए हम तिरंगा यात्रा करके उनको सम्मानित किया जा रहा है।यहाँ उपस्थित हमारे पांचो भूतपूर्व सैनिक है जो सेना में अपना योगदान दे चुके है। हमें इस बात का गर्व होता है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री सेनाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उनको खुली छूट दी है यह इतिहास में पहली बार देखने को मिलता है। इससे पहले की सरकार में सेनाओं को गोली चलाने का अधिकार नहीं रहता था। अगर अपनी रक्षा के लिए गोली चला भी दिया तो उसके ऊपर कारवाई होती थी उसके प्रति जांच बिठाया जाता था। लेकिन आज हमारे देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं सेनाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उनको खुली छूट दिया है उसी का उदाहरण है कि पाकिस्तान के अंदर घुस करके हमारी सेना आतंकवादियों को मार रही है। उन सेना के जवान जो बॉर्डर में हम सब की रक्षा करते हैं और दूसरों से मुकाबला करते हैं उनको मैं प्रणाम करता हूं नमन करता हूँ।

    कार्यक्रम में पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव ने कहा कि सभी देश एक नजर से देख रहा था कि भारत क्या करने जा रहा हैं भारत का क्या रणनीति होगा। 7 तारीख को 1:30 बजे रात को जब सेना पाकिस्तान को घेर लेता है और एक एक कर नौ बार नौ ठिकानों पर जब एक साथ में बमबारी करते हैं तो निश्चित रूप से आतंकवाद का जो जड़ था उनका घोंसला था नेस्तनाबूद हो गया और पूरी दुनिया भारत की तरफ देखने लगा।

     कार्यक्रम को प्रवीण अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले में जो मौतें हुई उनमें से 26 लोगों को एक नेपाली था और 25 हमारे हिंदुस्तानी। ऐसे हिंदुस्तानी साथियों को गोली मार कर उनकी महिलाओं पत्नी और बच्चों के सामने उनका सिंदूर उजाड़ने का काम आतंकवादीयों ने किया था, उसका बदला हमारे हिंदुस्तान ने चुन-चुन कर लिया। जब यह घटना घटी तो हिंदुस्तान का प्रत्येक नागरिक के हृदय में इस बात की पीड़ा थी कि कब पाकिस्तान के ऊपर अटैक हो और बार-बार जो पाकिस्तान हिमाकत करता है और बार-बार अपने आतंकवादियों के माध्यम से भारत में घुसपैठ करता है उसे आतंकवादी सहित पूरे पाकिस्तान को ही समाप्त कर देना चाहिए ऐसा हमारे हर हिंदुस्तान के हर हिंदुस्तानी को ऐसा महसूस हो रहा था। यह 21 वीं सदी का भारत है नया भारत है। यदि हम पर कोई चढ़ेगा हम उसे छोड़ेंगे नहीं मार कर रहेंगे। पाकिस्तान के पास संसाधन भी नहीं है डीजल भरने का भी उसके पास औकात नहीं है इसके बावजूद भी वह गीदड़ भपकी भारत को लगातार देता रहा और भारत ने जब इधर से जवाबी कार्रवाई की बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ा तो पाकिस्तान के पास उसका जवाब देने के लिए कुछ नही था। आने वाला समय हमारा टारगेट पीओके है वह भारत में मिलेगा और जैसा संभावना है आने वाले समय में ना पाकिस्तान रहेगा ना पाकिस्तान का आतंकवाद रहेगा।

     कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन करते हुए राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर ने कहा कि आज राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु नागरिक झंडा यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है इसके लिए मैं यहां उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों एवं नागरिकगणों को हार्दिक बधाई देता हूं।आज का थीम और उद्देश्य सेवा के लिए नागरिक,ऑपरेशन सिंदूर के लिए राष्ट्र स्लोगन के तहत तिरंगा यात्रा सम्पन्न की गई।कार्यक्रम में मँच संचालन भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पाँच रिटायर्ड सेनानियों को गमछा व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

       कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा सीईओ अनिल तिवारी थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह सीएमओ रविंद्र लाल रेंजर महाजन साहू कृषि विस्तार अधिकारी आशीष सिन्हा मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव महामंत्री संतोष तिवारी बबलु यादव जिला पंचायत सभापति रवि मरावी जनपद अध्यक्ष विनय भगत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह उपाध्यक्ष संजय सिंह मुन्नालाल चौधरी शिवनाथ जायसवाल तेजप्रताप शांडिल्य राजेश यादव पंकज गुप्ता रिंकू अग्रवाल गौरव उपाध्याय नीरज शर्मा जवाहर पैकरा पुष्पेंद्र गुप्ता पप्पु सोनी संतोष पांडेय रुद्र ठाकुर दयाशंकर गुप्ता संतोष मिश्रा दीपक मित्तल राजेंद्र सिंह एसडीओ आरईएस जनुराम सोनवानी बरकत अंसारी सहित अन्य जनप्रीतिनिधिगण अधिकारी कर्मचारीगण वार्ड पार्षदगण महिलाएं एवं नागरिकगण मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!