September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर कोठीपत्थल ओम्कारेश्वर मंदिर में व्यापक तैयारी,,,अखंड कीर्तन के साथ होगा महादेव जी का भव्य रुद्राभिषेक…

राजपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर सबसे प्राचीन मंदिर कोठीपत्थल ओकरा ओंकारेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।ओंकारेश्वर मंदिर समिति द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की है।

    प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजपुर से सटे कोठीपत्थल ओकरा के ओम्कारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।दो दिनों तक चलने वाले इस महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार 25 फरवरी को ओम्कारेश्वर मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकाली गई तत्पश्चात दोपहर से ही चौबीस घंटों की अखंड कीर्तन हरे राम हरे राम,राम राम हरे हरे का कीर्तन किया जाएगा,जिसमे सम्पूर्ण रामचरित मानस पाठ किया जाएगा।वहीँ 26 फरवरी बुधवार को सायं सात बजे भगवान भोलेनाथ नाथ का रुद्राभिषेक किया जाएगा।इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में ही दोपहर तीन बजे से भव्य जगराता का आयोजन किया जाएगा। 26 फरवरी को सुबह से ही अखंड भण्डारा का आयोजन किया जाएगा जिसके पश्चात 27 फरवरी गुरुवार को हवन पूर्णाहुति के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर ओम्कारेश्वर मंदिर समिति द्वारा व्यापक तैयारी की है।भक्तों को पूजा अर्चना करने में कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए भी पूरी तैयारी की गई है।वहीँ यातायात व अन्य व्यवस्था के लिए राजपुर पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद होंगे ताकि ओम्कारेश्वर मंदिर में पुजा अर्चना करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो।

      आपको बताते चलें कि कोठीपत्थल ओकरा में प्राचीन शिवलिंग मौजूद हैं वहाँ जितने भी खुदाई हुए किसी न किसी भगवान की मूर्ति निकली है।मान्यता है कि यहाँ जो भी श्रद्धालु पूरे मन से जो भी मन्नतें मांगते हैं वो जरूर पूरी होती है।शिवरात्रि के अलावे भी प्रतिदिन दूर दराज से श्रद्धालुगण यहाँ पुजा अर्चना करने पहुँचते है।महाशिवरात्रि में अवसर पर यहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना होता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!