September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
चुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

तीसरे चरण के मतदान में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को दिया गया प्रमाण पत्र

बलरामपुर।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर एवं वाड्रफनगर में 23 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ। जिसके तहत जिला पंचायत सदस्य हेतु हुए मतदान के लिए आज संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ एवं  रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की उपस्थिति में सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के द्वारा नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
         तीसरे चरण में हुए जिला पंचायत सदस्य के मतगणना में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 से निर्वाचित सदस्य अनुसुइया वर्मा, क्षेत्र क्रमांक-2 से निर्वाचित सदस्य बेला कुशवाहा, क्षेत्र क्रमांक-03 से निर्वाचित सदस्य रामप्रताप सिंह, क्षेत्र क्रमांक-04 से निर्वाचित सदस्य साधना संतोष यादव, क्षेत्र क्रमांक-05 से निर्वाचित सदस्य मुन्शी राम तथा क्षेत्र क्रमांक-06 से निर्वाचित सदस्य बद्री यादव को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती तोमर ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी है।
        इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय, उप संचालक पंचायत सुश्री स्टेला खलखो, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत ललित कुमार ध्वरडे, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-अधिकारी सहित सहित प्रत्याशी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!