September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

तेरह प्रतिद्वंद्वीयों को हराते हुए रवि प्रताप मरावी ने जिला पंचायत सदस्य पद पर की बड़ी जीत हासिल,,,मतदाताओं का जताया आभार…

राजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य हेतु जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 में चुनावी घमासान के बाद ग्राम पंचायत बागड़ी के निवासी रवि प्रताप मरावी ने अपने 13 प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए अंततः जीत हासिल की है।

         त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार कई क्षेत्रों में बड़ी चुनावी घमासान देखने को मिला है इस चुनाव में कहीं आमने-सामने की टक्कर देखने को मिली तो कहीं काफी संख्या में उम्मीदवार चुनाव लड़ते नजर आए।जनपद सदस्य सहित जिला पंचायत सदस्य के लिए खड़े उम्मीदवारों ने काफी मशक्कत के बाद जीत दर्ज की है। ऐसे ही जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 कोदौरा से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार रवि प्रताप मरावी ने अपने 13 प्रतिद्वंदियों को हराते हुए बड़ी जीत हासिल की है। जिला पंचायत सदस्य हेतु इस क्षेत्र से कई बड़े दिग्गज नेता चुनाव लड़ रहे थे। इस क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें भाजपा समर्थित उम्मीदवार एवं पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी शशि कला भगत जनपद पंचायत शंकरगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष शिव शंकर मरावी बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके आनंद तिग्गा सहित चार बार के जनपद सदस्य एवं एक बार के जिला पंचायत सदस्य रह चुके कांग्रेस के उम्मीदवार लालसाय मिंज मैदान पर थे बावजूद इसके इन सभी दिग्गज नेताओं को हराते हुए रवि प्रताप मरावी ने अंततः जीत हासिल करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।इस चुनाव में रवि प्रताप मरावी को 4586 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रहे दूसरे नम्बर पर आनंद तिग्गा को 4318 मत मिले वहीँ तिसरे नंबर पर शंकरगढ़ से जनपद अध्यक्ष रहे शिवशंकर मरावी को कुल 3609 मत ही मिले जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार व चार बार के जनपद सदस्य एवं एक बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके लालसाय मिंज को 2464 मत प्राप्त करके चौथे स्थान पर रहे।भाजपा समर्थित उम्मीदवार शशिकला भगत पाँचवे नंबर पर रही उन्हें कुल 2435 मत ही प्राप्त हो सका। इस चुनाव में रवि प्रताप मरावी को क्षेत्र के लोगों ने भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया जिसके बदौलत उन्होंने यह कामयाबी पाने में बड़ी सफलता हासिल की है। चुनाव जीतने के पश्चात जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं जनता की जीत है मैं क्षेत्र के विकास के लिए हर समय तत्पर रहूंगा उन्होंने इस जीत के लिए क्षेत्र वासियों को धन्यवाद देते हुए आभार जताया है।

        नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी पूर्व में ग्राम पंचायत बगड़ी से दो बार के सरपंच रह चुके हैं उन्होंने 2015 में पहली बार सरपंच पद का चुनाव जीतकर क्षेत्र के विकास के लिए अहम योगदान दिया था जिसके पश्चात 2020 में क्षेत्र के लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार और आशीर्वाद देते हुए दोबारा सरपंच पद के लिए निर्वाचित किया था। क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने वाले रवि प्रताप मरावी को जनता ने इस बार जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित किया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!