July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिये निर्देश,,अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर करें सख्त कार्यवाही,,,कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आमजनों की समस्याएं…

बलरामपुर। संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास, अवैध रेत उत्खनन, यूरिया का भण्डारण एवं वितरण सहित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की।

       कलेक्टर श्री कटारा ने बैठक में अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर सतत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व, पुलिस, एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर नियमित रूप से निगरानी रखें ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध रेत के खनन व परिवहन करते हुए पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करें।

         प्रधानमंत्री आवास की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग करते हुए आवास निर्माण में प्रगति लायें तथा लक्ष्य अनुरूप आवासों को पूर्ण करें।

          कलेक्टर श्री कटारा ने यूरिया के भण्डारण एवं समितियों में वितरण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। कलेक्टर ने कहा कि समितियों के माध्यम से पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से खाद का वितरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य के लिए किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो इसके लिए नियमित निगरानी रखते हुए समितियों को आवश्यकतानुसार समय पर आपूर्ति करना सुनिश्चित करें।

         आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर श्री कटारा ने विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण की जानकारी लेते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों में सेवाओं को अंतिम छोर तक प्रभावी ढ़ंग से पहुंचाने, सामुदायिक सहभागीता सुनिश्चित करने के साथ ही संभावनाओं और आवश्यकताओं को पूरा करना है। उन्होंने जन भागीदारी सुनिश्चित करने आदि सहयोगी एवं आदि साथी के चयन के संबंध में जानकारी ली, जो विजन डाक्यूमेंट तैयार करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान के लक्ष्य एवं उद्देश्य पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

         कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत स्वीकृत गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें ताकि हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके। बैठक में जनदर्शन, पीजीपोर्टल सहित सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि आमजनता के शिकायतों और आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करना सुनिश्चित करें।

              उन्होंने ई-ऑफिस क्रियान्वयन की विभागवार जानकारी लेते हुए कहा कि डिजिटल गवर्नेंस को सशक्त बनाने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता व त्वरित गति लाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फाइलों और पत्राचार को ई-ऑफिस के माध्यम से करने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं शीघ्र निराकरण करने दिये निर्देश :-

          संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक पश्चात् जनदर्शन का आयोजन किया गया। आमजनों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर श्री कटारा ने आमजनों से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!