November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजपुर में नव कौशल पथ-नई राह,नया हुनर कार्यक्रम का आयोजन

बलरामपुर। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजपुर में अगस्त 2025 सत्र में नव प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों के लिए दो दिवसीय नव कौशल पथ-नई राह, नया हुनर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को राज्य में संचालित संस्थाओं, आईटीआई से संबंधित व्यवसायों, संस्थागत नियमों, परीक्षा पद्धति, अप्रेंटिसशिप एक्ट एवं विभिन्न योजनाओं, करियर/प्लेसमेंट आदि के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी श्री दिवाकर टांडिया, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, नवीन एग्रो एवं संस्था प्रमुख श्रीमती नीरा वर्मा सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

          जिला रोजगार अधिकारी दिवाकर टांडिया ने प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार की संभावनाओं एवं आगामी रोजगार मेला 2025 हेतु रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण के संबंध में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। उपस्थित उद्योग प्रतिनिधि द्वारा निजी उद्योग क्षेत्रों में रोजगार अवसर पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् उपस्थित पूर्व प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अपनी सफलता की कहानियाँ साझा की गई। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!