September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीराजनीतिव्यापार

लोकनिर्माण विभाग में भारी भर्राशाही,बिना गड्ढे भरे ही पानी में केमिकल डालकर कराया जा निर्माण,,,प्रशासन की उदासीनता से लोकनिर्माण विभाग के हौसले बुलंद…

जितेंद्र सोनी की रिपोर्ट
जशपुर। लोकनिर्माण विभाग पत्थलगांव द्वारा कोतबा से बागबहार मार्ग में कराए जा रहे कार्यों में भारी अनियमितता बरती जा रही है।निर्माण कार्य मे भ्रष्टाचार इतना कि विभाग में पदस्थ इंजीनियर पारस कैथल द्वारा ठेकेदार को लाभ पहुचाने खुद मुंशी रखकर नाबालिक स्कूली छात्रों से बिटूमेन इमल्सन की छिड़काव कर पानी भरे गड्डों में पैच रिपेयरिंग का कार्य करवाया जा रहा हैं।


   जिले में पहली बार ऐसा अनियमितता देखी जा रही है जिसमे शासन के रुपयों को बंदरबाट करने की जानकारी प्रशासन को होने के बाद भी न कोई जांच न कार्यवाही की जा रही है इस बात से लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रहीं हैं। बिडंबना यह है कि जो कार्य गर्मियों में होना चाहिये उस कार्य को भरी बरसात के दिनों में कैमिकल डालकर किया जा रहा है जबकि सड़कों में गड्डे भरने के लिये गिट्टी मुरुम का उपयोग किया जाना होता है।
  इस मामले को लेकर जब ग्राउंड रिपोर्टिंग किया गया तो पाया कि दो युवक ऐसे कार्य कर रहे थे जो स्कूली बच्चे थे और वे अध्यापन कार्य छोड़कर पैच कार्य में लगे हुए थे।जब हमारी टीम ने उनसे जानकारी लिया तो उन्होंने बताया कि उनके पिताजी कार्य करते है लेकिन इन दिनों खेती कार्य होने के कारण उनकी जगह पर कार्य करने आये हुए हैं। जब उनके मेहताना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रत्येक दिवस 250 रुपये मिलने की बात कही।

मामले को लेकर विभागीय इंजीनियर पारस कैथल के द्वारा लगाए गये मुंशी कर्मचारी व अन्य लोगों से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस कार्य करने के लिये इंजीनियर के द्वारा रखा गया हैं।इससे यह बात सामने आती है कि जब उक्त कार्य को ठेकेदार को दिया गया है तो विभागीय इंजीनियर नाबालिक मजदूर और मुंशी लगाकर ठेकेदार पर क्यों मेहरबान हैं। इस बात से सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि जिस तरह पूर्व में लैलूंगा से लवाकेरा और कोतबा से बागबहार तक 64 करोड़ सरकारी रुपयों का बंदरबाट कर दुरुपयोग किया गया हैं वो विभागीय लापरवाह कर्मचारियों के मिलीभगत से किया गया हैं।
हालांकि जब इंजीनियर पारस कैथल के दूरभाष नंबर पर कई बार फोन के माध्यम से संपर्क करना चाहा मगर वह फोन नहीं उठाया इससे स्पष्ट पता चलता है कि भ्रष्टाचार कितना अधिक है बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि इस पर अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!