July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुरराजनीतिविदेशव्यापारशिक्षा

क्या है नगर पंचायत की ट्रैक्टर का मामला,नपं अधिकारी ने आखिर क्यों किया नोटिस जारी,,तो क्या कर्मचारियों पर गिर सकती है कार्यवाही की गाज,,,पढ़े पूरी खबर…

राजपुर। वर्षो पूर्व नगर पंचायत में खरीदी गई ट्रेक्टर वाहन करीब एक वर्ष से गायब है।विभाग का कहना है कि वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण मरम्मत हेतु भेजा गया था परंतु अभी तक बन कर नही आ पाई है।अब इसे नगर पंचायत के कर्मचारियों की लापरवाही माने या कुछ और। करीब 1 वर्ष पूर्व नगर पंचायत के दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
     हम बात कर रहे हैं नगर पंचायत राजपुर की जहां नगर पंचायत के कर्मचारियों को न तो नगर पंचायत के सामानों की चिंता है न उसके रखरखाव की। नगर पंचायत में विभिन्न कार्यों हेतु वर्षों पूर्व एचएमटी ट्रैक्टर वाहन खरीदा गया था जो करीब 1 वर्ष पूर्व बलरामपुर जाते वक्त रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसे नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा मरम्मत हेतु अंबिकापुर गैराज में छोड़ा गया है।लेकिन करीब 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत से ट्रैक्टर गायब है।अब इसे नगर पंचायत कर्मचारियों की लापरवाही कहें या भर्रासाही। करीब 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक ट्रैक्टर की सुध लेने वाला कोई नहीं है।वहीँ जब हमने मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेश कुशवाहा से बात की तो उन्होंने बताया कि नगर पंचायत की ट्रेक्टर दुर्घटना के बाद बनने के लिए अम्बिकापुर भेजा गया है जो अब तक बन कर नही आई है।उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में नगर पंचायत के कर्मचारियों व गेराज मालिक को नोटिस जारी किया गया है।
     आपको बता दे कि नगर पंचायत में जब से नई ट्रेक्टर की खरीदी की गई है उसके बाद पुराने ट्रेक्टर की ओर किसी भी कर्मचारी ने सुध लेने की जहमत नही उठाई है ट्रेक्टर वाहन दुर्घटना के बाद करीब एक वर्ष से गायब है।जबकि ट्रेक्टर मरम्मत हेतु उक्त गेराज मालिक को अग्रिम भुगतान भी कर दी गई है।आशंका तो यह भी लगाई जा रही है कि नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा उक्त ट्रैक्टर को बेच दी गई होगी।खैर जो भी हो इस सम्बंध में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने नगर पंचायत के कर्मचारियों सहित गेराज के मालिक को नोटिस जारी कर उक्त ट्रेक्टर वाहन को पूर्ण रूप से मरम्मत व परीक्षण कर उपलब्ध कराये जाने हेतु कहा है।


मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने जारी की नोटिस :-
   मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेश कुशवाहा ने नोटिस जारी कर कहा कि जानकारी अनुसार निकाय द्वारा आपको 01 ट्रैक्टर मरम्मत कार्य हेतु आज से लगभग 01 वर्ष पूर्व प्रदान किया गया था जिसमे आपके द्वारा उक्त ट्रेक्टर का मरम्मत कार्य का अग्रिम भुगतान किये जाने हेतु निकाय के कर्मचारी दयाशंकर गुप्ता राहा अनुराग निवारी (प्लेसमेट) कर्मचारी एवं मुकेश दुबे उपअभियंता को राशि रुपये लगभग एक लाख पचास हजार रूपये मौखिक रूप से बोला गया था। जिसके अंतर्गत आपके द्वारा दिनांक 21/01/2023 को राशि रुपये 99520/- का बिल प्रस्तुत किया गया था जिसमे निकाय द्वारा 97530/-  चेक क्रमांक 106790 दिनांक 29/03/2023 के माध्यम से अग्रिम भुगतान किया जा चुका है। परन्तु आपके द्वारा आज दिनांक 13/07/2023 तक निकाय को सोल्ड ट्रेक्टर वाहन 01 नग उपलब्ध नही कराया गया है और आपके इस लापरवाही व घोर कृत्य के कारण नगर के अतिआवश्यक कार्य के साथ-साथ कचरा उठाव जैसे अन्य कई विभिन्न कार्य नहीं हो पा रहे है जिसके कारण आमजन एवं जनप्रतिनिधियो के द्वारा आक्रोश होते हुऐ नाराजगी व्यका की जा रही है जो खेद का विषय है।
  अतः आप पत्र प्राप्ति पश्चात् 03 दिवस के भीतर निकाय को उक्त ट्रेक्टर सोल्ड वाहन को पूर्ण रूप से मरम्मत व परीक्षण कर उपलब्ध कराये ताकि निकाय मे अतिआवश्यक विभिन्न कार्य कराया जा सके,साथ ही यदि उचित हो तो आप शेष भुगतान हेतु पृथक से बिल प्रस्तुत करे,अन्यथा आपके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निकाय बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही आपकी होगी।
   नोटिस में उन्होंने नगर पंचायत के कर्मचारी दयाशकर गुप्ता,सहायक ग्रेड 02 गुकेश दुबे उपअभियता व अनुराग तिवारी (प्लेसमेंट कर्मचारी) नगर राजपुर को मौखिक रूप से अधोहस्ताक्षरकर्ता द्वारा उनको लाने हेतु निर्देशित किया गया था परन्तु उनकी उदासिनता के कारण उक्त ट्रैक्टर निकाय में उपलब्ध नहीं हो पाई है जिस हेतु पुन उन्हें सूचनार्थ एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु पालनार्थ प्रेषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!