September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुरराजनीति

मंडी टैक्स के विरोध में किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ की मंडियों में राज्य सरकार के द्वारा गत 12 जुलाई से पुनः मंडी टैक्स लागू कर दिया है। 5.20% की दर से लगाए गए इस मनमाने टैक्स का पूरा बोझ किसानों को वहन करना पड़ रहा है जिससे विशेषकर धान की कीमतों को बुरी तरह प्रभाव पड़ेगा और धान की कीमत करीब 200 रुपया प्रति क्विंटल तक गिर जाएंगी। छत्तीसगढ़ की मंडियों से मंडी टैक्स समाप्त कर इसे 12 जुलाई 2023 की पूर्व स्थिति में लाने हेतु बलरामपुर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम बलरामपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला महामंत्री विकास मंडल, डौरा मंडल अध्यक्ष रामाधार यादव, किसान मोर्चा चांदों मंडल अध्यक्ष मुन्नूलाल जायसवाल, बलरामपुर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण केशरी एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!