जंगल से भटककर कोटरा पहुँचा बस्ती में,,,ग्रामीणों ने पकड़कर किया वन विभाग के हवाले…

जितेंद्र सोनी की रिपोर्ट
जशपुर। जंगलों के घटते क्रम में आबादी वाले इलाके में रविवार की शाम पत्थलगांव के ग्राम पाकरगांव में जंगल से भटक कर एक कोटरा आ पहुंचा जिसे देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों की मदद से हिरण के बच्चे को पकड़ लिया गया है। आपको बता दें कि इस आसपास के इलाके और जिले भर के जंगलों में हिरण की तादाद बहुत ही कम पाई जाती है इसके बावजूद आज शाम पाकरगांव में अचानक हिरण के घुसने पर लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी अनुसार ग्रामीणों द्वारा हिरण के बच्चे कोटरा को देखे जाने पर उसे पकड़ने की कोशिश की गई मगर दौड़ने में माहिर कोटरा को काफी मशक्कत के बाद जाली की मदद से पकड़ने में लोग सफल हो पाए। इसी क्रम में कोटरा के सिंग समीप एवम पैरों में मामूली चोट आई है। वन परीक्षेत्र अधिकारी कृपा सिंधु पैकरा ने बताया कि पाकरगांव में ग्रामीणों द्वारा एक हिरण के बच्चे को पकड़ा गया है।जिससे दौड़ भाग के क्रम में हिरण के बच्चे को मामूली चोट आई है और वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा चिकित्सकों के प्राथमिक उपचार के बाद उसे वन विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा और कोटरा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।



