September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदेशबलरामपुर

कुसमी थाने में बहनों ने जवानों को बांधा रक्षासूत्र, पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

कुसमी। कुसमी थाने में सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर एकल विद्यालय संच की बहनों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को राखी बांधी। इस दौरान सभी ने भाईचारे और सौहार्द का संदेश साझा किया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने सभी बहनों और बालिकाओं का स्वागत किया। उन्होंने थाना कुसमी की ओर से प्रत्येक बहन और बालिका को सुरक्षा का भरोसा दिया। इससे कार्यक्रम में उत्साह बढ़ गया। इस आयोजन में थाना स्टाफ के साथ-साथ संच अध्यक्ष संजय जायसवाल, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, मंडल उपाध्यक्ष सुनीता भगत, हरेंद्रनाथ पैकरा, देवसांय भगत भी मौजूद रहे। सभी ने इस सामाजिक एकता के प्रयास की सराहना की। यह कार्यक्रम पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करने का माध्यम बना। रक्षाबंधन जैसे त्योहार न केवल पारंपरिक मूल्यों को जीवंत रखते हैं, बल्कि समाज और पुलिस के बीच आपसी विश्वास को भी बढ़ाते हैं। इस तरह का आयोजन सामुदायिक सद्भाव का प्रतीक है। कार्यक्रम उपरांत सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भी रक्षाबंधन का आयोजन किया गया। जिसमें संच प्रमुख एवं अन्य गणमान्य नागरिक के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम के बाद अतिथियों द्वारा एकल सामग्री, कॉपी, पेन, तिरंगा झंडा सहित विभिन्न सामग्री सहितआचार्य पत्रक वितरण किया गया। कार्यक्रम में संच प्रमुख बृजमोहन जायसवाल सहित सभी आचार्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!