November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ग्राम धंधापुर में होने वाले पौधरोपण को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन,,,अन्यत्र पंचायत में पौध रोपण कराने ग्रामीणों की माँग…

राजपुर। ग्राम धंधापुर में पौधारोपण हेतु प्रस्तावित भूमि, शासकीय भूमि जिसमें उद्यानिकी विभाग द्वारा पौधरोपण की तैयारी की जा रही है।जिसे लेकर अब मामला गरमाताजा रहा है।धंधापुर में पौध रोपण को अन्यत्र कराने को लेकर ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजपुर को ज्ञापन सौंपा है।

     ग्राम पंचायत धंधापुर के ग्रामीणों ने एसडीएम राजपुर के नाम ज्ञापन देकर मांग किया हैं कि ग्राम धंधापुर के डुमरपारा में शासकीय भूमि पर उद्यान विभाग के द्वारा डीएमएफ मद से पौधरोपण एवं फेंसिंग कार्य कराने के लिए गढ्ढा खुदाई कराया गया हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त भूमि पर पूर्व में लाखों रूपये की लागत से रतन जोत का पौधा के साथ रेशम विभाग के द्वारा एनजीओ के माध्यम से कहवा का भी पौध रोपण किया जा चुका हैं। साथ ही पूर्व भूपेश सरकार की गोठान योजना के तहत चरागाह हेतु उक्त भूमि पर पौधों के साथ ही सिंचाई एवं घेराव कार्य भी किया जा चुका हैं किंतु उक्त शासकीय भूमि पर पौध रोपण के नाम पर सिर्फ सरकार के पैसे का दुरुपयोग ही हुआ है। इसलिए शासकीय पैसे का उचित स्थान पर उपयोग होने के साथ ही आमजनों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके इसलिए उद्यान विभाग द्वारा पौध रोपण योजन को अन्यत्र पंचायत में कराने की मांग की है।ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजपुर को ज्ञापन देने के साथ ही ज्ञापन की प्रतिलिपि कार्यालय मुख्यमंत्री कृषि मंत्री कलेक्टर बलरामपुर उप संचालक उद्यान बलरामपुर को प्रेषित किया हैं। ज्ञापन देने के दौरान महावीर राम मोहन राम सुखलाल रामजनम शनि राम उपस्थिति थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!