September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

राह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरू
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला स्तरीय एनसीओआरडी की बैठक सम्पन्न,,कोटपा एक्ट,अवैध क्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कड़ी कार्रवाई,,संदिग्ध गतिविधियों पर रखें पैनी नजर – कलेक्टर

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल, वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी की उपस्थिति में जिला स्तरीय नार्काे समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनायी गई।

     बैठक में कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस तथा फॉरेस्ट को शामिल करते हुए संयुक्त टीम बनाकर सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र मज़बूत करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि कोटपा एक्ट के तहत स्कूलों और कॉलेजों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सघन निरीक्षण कर वहां संचालित दुकानों की जांच की कर नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

       कलेक्टर ने नुक्कड़ नाटक, सेमिनार के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देने जागरूकता अभियान चलाने तथा बिना लाइसेंस अवैध संचालित हो रहे क्लीनिक, दवा दुकान और झोलाछाप डॉक्टरों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी, सहित संबंधित अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिये।

        पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने कहा कि जांच नाकों पर आने वाले संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करें, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी को रोका जा सके। अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर भी कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक श्री रमनलाल ने कहा कि जिले के सभी चेक पोस्ट पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था के लिए वहां स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरे सदैव चालू अवस्था में रहें। इससे वाहनों की आवाजाही, संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।

       बैठक में अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, आर.एन. पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!