July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु जारी आवश्यक दिशा निर्देश,,,अभ्यर्थियों को व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट पर भरना होगा आवेदन…

बलरामपुर। पुलिस मुख्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दिनांक 04.10.2023 को विज्ञापन जारी किया जाकर भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण अंतर्गत दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नामजोक व शारीरिक दक्षता परीक्षा उपरांत, लिखित परीक्षा हेतु पात्र पाए गए अभ्यर्थीयो की सूची दिनांक 25.07.2025 को जारी की गई थी।  लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों का छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल , रायपुर द्वारा परीक्षा आयोजित किया जाना है। लिखित परीक्षा आयोजन की तिथि 14.09.2025 दिन रविवार के पूर्वाह्न में व्यापम द्वारा जारी की गई है।

       लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाइट link www.vyapamprofile.cgstate.gov.in/online में लॉगिन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।लिखित परीक्षा हेतु पत्र आवेदन को व्यापम के वेबसाइट के लिंक में जाकर पंजीयन कराना व लिखित परीक्षा केंद्र हेतु जिले का चयन करना अनिवार्य होगा एवं आवेदन को सफलता पूर्वक सबमिट करना अनिवार्य होगा , तदुपरांत ही व्यापम , पंजीयन नंबर व रोल नंबर पर अभ्यर्थी लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाइन से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। जिस पात्र अभ्यर्थी द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट में पंजीयन नहीं कराया जाएगा वे अभ्यर्थी लिखित परीक्षा से वंचित होंगे।

छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग पदों की लिखित परीक्षा हेतु पत्र आवेदन का पंजीयन एवं ऑनलाइन आवेदन लेने संबंधी दिनांक व्यापम द्वारा जारी किया गया है जो इस प्रकार है-

01. ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की प्रारंभिक तिथि -05.08.2052 (मंगलवार)

2. ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि -27.08.2025  (बुधवार) के सायं 05 बजे तक।

3. परीक्षा की तिथि-14.09.2025( रविवार)

4. परीक्षा की समय – पूर्वाहन 2 घंटे।

5. प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि  – 08.09.2025 (सोमवार)

6. परीक्षा केंद्र- 05 संभागीय मुख्यालय में।

व्यापम की वेबसाइट के लिंक में पंजीयन करने ऑनलाइन फॉर्म भरने तथा अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर समाधान हेतु व्यापम के हेल्पलाइन नंबर 07712972780 पर संपर्क किया जा सकता है।

कांस्टेबल डीईएफ के चयन हेतु आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले जिले के सभी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण एवं जरूरी सूचना जारी :- कांस्टेबल डीईएफ के चयन हेतु आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले जिले के सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अनिवार्य रूप से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरें, जब तक अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरकर व्यापम की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर लेते, वे लिखित परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। अतः सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध एवं अपील है कि समय-सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!