September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा,सुरक्षित मातृत्व के लिए एएनसी जांच के दिए निर्देश

बलरामपुरजिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने विकासखंड बलरामपुर के ग्राम दलधोवा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु आने वाले मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान एवं प्रबंधन तथा नियमित टीकाकरण की स्थिति के संबंध में भी पूछा। कलेक्टर ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी प्रकरणों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संधारित विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव के समीप ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नियमित निगरानी की जा रहा है।

   कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने स्वास्थ्य अमले को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक जांच, परामर्श एवं उपचार की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करें ताकि, उन्हें उपचार के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता न पड़े और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयन तारा सिंह तोमर उपस्थित रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!