September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationjashpurJoblifestylepatthalganvpolitics

कलेक्टर ने किया दलधोवा आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण,टेक होम राशन वितरण व्यवस्था की ली जानकारी

बलरामपुरकलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने विकासखंड बलरामपुर के ग्राम दलधोवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, पोषण व्यवस्था तथा केंद्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के पोषण स्तर, पूरक आहार एवं भोजन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन प्राथमिकता से उपलब्ध कराएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोई कक्ष एवं खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित को निर्देशित किया कि बच्चों को भोजन के साथ हरी सब्जियां, दाल एवं अन्य पोषक खाद्य सामग्री नियमित रूप से उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बाल्यावस्था में उचित पोषण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास की मजबूत नींव है,

      कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं को टेक होम राशन के अंतर्गत वितरित किए जा रहे पोषण , चिक्की,लड्डुओं की जानकारी लेते हुए समय पर गुणवत्तापूर्ण पोषण सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर मौजूद रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!