September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessjashpurJoblifestylepatthalganvpolitics

सीएमओ के खिलाफ व्यवसायियों ने खोला मोर्चा,प्रतीक्षा बस स्टैंड की सभी दुकानें रही बंद,एसडीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन हुआ समाप्त…

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर के सीएमओ रविन्द्र लाल पर बस स्टैंड व्यवसायियों द्वारा लगाए गए दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों को लेकर चल रहा आंदोलन शुक्रवार को एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।

व्यवसायियों ने बीते गुरुवार को सुशासन तिहार शिविर में प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया था कि सीएमओ द्वारा उनके साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके विरोध में उन्होंने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की थी।घोषणा के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही प्रतीक्षा बस स्टैंड की सभी दुकानें बंद रहीं, जिससे यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को आवश्यक खाद्य सामग्री के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।

करीब तीन घंटे चले आंदोलन के बाद मौके पर एसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान एवं नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर पहुंचे और व्यवसायियों से चर्चा की। बातचीत के दौरान एसडीएम ने मामले की जांच कराने तथा भविष्य में ऐसी किसी भी स्थिति की पुनरावृत्ति नहीं होने का आश्वासन दिया।

एसडीएम के आश्वासन के बाद व्यवसायियों ने अपना आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया। हालांकि शुक्रवार को बस स्टैंड की दुकानें पूर्णतः बंद रहीं और अगले दिन से सामान्य रूप से संचालन शुरू करने की बात कही गई।

इस दौरान पार्षद द्वय विश्वास कुमार गुप्ता एवं राहुल भारती सहित बस स्टैंड के कई व्यवसायी अशोक कश्यप, बबलू यादव, अंकुर सोनी, मुन्ना गुप्ता, बबलू केशरी, सतेंद्र कश्यप, लवकुश सोनी, संदीप गुप्ता, हरीश गुप्ता, विकास ठाकुर, राजेश यादव, नंदलाल सोनी, विक्रम गुप्ता सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!