September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinesscrimeEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर कार्रवाई,शंकरगढ़ में 5 प्रकरणों में पेट्रोल एवं डीजल जब्त

बलरामपुर/शंकरगढ़। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले में अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील शंकरगढ़ अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से जांच एवं कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान कुल 5 प्रकरणों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण एवं परिवहन पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। टीम द्वारा कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया गया है। संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी के निर्देशन में आमजन की सुरक्षा एवं आवश्यक वस्तुओं के नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए जिले में नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। अवैध भंडारण, परिवहन एवं अन्य अनियमितताओं के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अवैध ईंधन भंडारण अथवा परिवहन की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!