September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

योजनाओं की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने लगाई फटकार,एग्रीस्टैक पंजीयन में शेष किसानों का शीघ्र पंजीयन पूरा करने के दिए निर्देश

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पंजीयन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पीजी पोर्टल, जनशिकायत सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर लंबित कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों में योजनाओं के क्रियान्वयन की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही कहा कि योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहयों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाना शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतंे।


कलेक्टर ने सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए छात्राओं को निर्धारित समय-सीमा में साइकिलों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वितरण कार्य में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किचन गार्डन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराएं। उन्होंने कहा कि किचन गार्डन निर्माण के लिए स्कूल में आवश्यक भूमि का चिन्हांकन, बाउंड्री एवं पानी की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित करें, ताकि कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो सके।


कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चावल भंडारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चावल उत्सव के आयोजन से पूर्व शेष सभी उचित मूल्य दुकानों में समय के भीतर शत-प्रतिशत भंडारण सुनिश्चित कर लें।


कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिन किसानों का आधार मोबाइल नंबर से लिंक नहीं होने के कारण पंजीयन में कठिनाई आ रही है, उनके लिए विशेष आधार शिविर आयोजित कराएं। साथ ही व्यापक स्तर पर मुनादी कर किसानों को शिविर की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न रहें। उन्होंने एग्रीस्टेक पंजीयन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के पंजीयन की भी समीक्षा की। उन्होंने शेष किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने ई-फाइल प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए सभी कार्यालयों में भौतिक फाइलों का उपयोग बंद कर शासकीय कार्यों का निष्पादन ई-फाइल के माध्यम से ही करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने ई-अटेंडेंस रिपोर्ट का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित समय पर नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर ई-अटेंडेंस दर्ज करने को कहा। उन्होंने जिले में मौसम की स्थिति एवं संभावित जलभराव की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव संभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखें तथा किसी भी आपात स्थिति के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें।


कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि संबंधित आवेदक को वास्तविक राहत मिले। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन एवं टीएल प्रकरण, पीजी पोर्टल, जन शिकायत की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!