September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक,अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश

बलरामपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।


कलेक्टर ने राष्ट्रीय पर्व के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को परस्पर सामंजस्य और समन्वय के साथ सौंपे गए उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में बताया गया कि इसके लिए जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आयोजित बैठक में समारोह की सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को जिसमें साफ-सफाई, शामियाना-टेंट, कुर्सी, माइक, बैरीकेट, पेयजल, साज-सज्जा एवं परेड की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने सहित अन्य सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उत्कृष्ट कार्य कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए जाने की प्रक्रिया भी तय की गई। विभागों को निर्देश दिए गए है कि वे निर्धारित प्रारूप में पात्र कर्मचारियों के प्रस्ताव अनिवार्य रूप से समय पर प्रस्तुत करें।


कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि 13 अगस्त को होने वाले अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक व्यवस्था आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!