September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पशु क्रूरता मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,दो मवेशी मुक्त

बलरामपुर। थाना बसंतपुर पुलिस ने पशु क्रूरता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 रास भैंस को सुरक्षित मुक्त कराया है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 अगस्त 2026 को थाना बसंतपुर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मवेशियों को पीटते हुए अवैध रूप से बूचड़खाने की ओर ले जा रहे हैं। ​सूचना को गंभीरता से लेते हुए बसंतपुर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि दो युवक दो भैंसों के साथ अमानवीय और क्रूरतापूर्वक व्यवहार करते हुए उन्हें ले जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को रोका और पूछताछ शुरू की।

पुलिस ने ​अमन यादव उम्र 20 वर्ष, पिता: जय प्रकाश यादव, निवासी: बनारस (उ.प्र.),​सिकंदर (उम्र 20 वर्ष), पिता: मुन्ना राम, निवासी: सईदपूर, जिला गाजीपुर (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर ​पशुक्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11​छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षणअधिनियम2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अमन यादव के विरुद्ध पहले भी थाना बसंतपुर में ‘पशु क्रूरता निवारण अधिनियम’ का मामला दर्ज है। वह पशु तस्करी के मामलों में आदतन अपराधी रहा है। ​

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!