September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
कोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुरस्वास्थ्य

नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के स्थान को लेकर विवाद,झिंगो के स्थान पर बूढ़ाबगीचा में स्वीकृति पर रोक लगाने कलेक्टर से शिकायत

राजपुर। जनपद पंचायत राजपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बूढ़ाबगीचा में स्वीकृत नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण स्थल को लेकर विरोध शुरू हो गया है। इस संबंध में राजपुर जनपद अध्यक्ष ने बलरामपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने तथा पूर्व में प्रस्तावित स्थल ग्राम पंचायत झिंगो में भवन निर्माण कराने हेतु संशोधित आदेश जारी करने की मांग की गई है।

   राजपुर जनपद अध्यक्ष विनय भगत ने कलेक्टर को दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिला पंचायत बलरामपुर द्वारा 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य क्षेत्र अनुदान) योजना 2026-27 के तहत ग्राम पंचायत बूढ़ाबगीचा में 28.51 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन की प्रशासकीय स्वीकृति (आदेश क्र./859, दिनांक 03/06/2026) दी गई है।

जनपद अध्यक्ष का कहना है कि बूढ़ाबगीचा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर की दूरी एक किलोमीटर से भी कम है। ऐसे में इतनी कम दूरी पर नया उप स्वास्थ्य केंद्र बनाना औचित्यहीन है और इससे शासकीय धन का सही उपयोग नहीं हो पाएगा।

उन्होंने ज्ञापन में प्रशासनिक पत्राचार का हवाला देते हुए बताया गया है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) बलरामपुर के पत्र दिनांक 29/12/2023 के तहत बूढ़ाबगीचा सेक्टर की ही ग्राम पंचायत झिंगो में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर को दिए गए थे।

​इसके परिपालन में वर्ष 2024 में ग्राम पंचायत झिंगो द्वारा कृत्रिम पशु गर्भाधान उप केंद्र के पास शासकीय भूमि का चयन कर आवश्यक दस्तावेजों नक्शा, खसरा, बी-1 के साथ प्रस्ताव भेजा गया था। झिंगो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो इस स्वास्थ्य केंद्र के लिए पूरी तरह से उपयुक्त स्थान है।

जनपद अध्यक्ष विनय भगत ने आरोप लगाया गया है कि पूर्व में प्रस्तावित उपयुक्त स्थल ‘झिंगो’ के बजाय नियमों को नजर अंदाज कर बूढ़ाबगीचा में स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

​ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि बूढ़ाबगीचा में स्वीकृत नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए और पूर्व में प्रस्तावित स्थल ग्राम पंचायत झिंगो में निर्माण कराने हेतु शीघ्र संशोधित प्रशासकीय आदेश जारी किया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!