September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आफत की बारिश,गेउर नदी उफान पर,राजपुर ओकरा कोठीपत्थल मार्ग बाधित

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में बीती रात से लगातार बारिश होने के कारण क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर है।रविवार रात से हो रही बारिश के कारण सोमवार सुबह राजपुर से ओकरा कोठी पत्थल जाने वाली मुख्य मार्ग में पड़ने वाली गेउर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।

   बलरामपुर जिले में रविवार की रात से रुक रुक कर जमकर बारिश हुई। रात में हुई मूसलाधार बारिश से राजपुर ओकरा कोठी पत्थल जाने वाली मुख्य मार्ग पर पड़ने वाला गेउर नदी पर पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पुल के ऊपर लगभग 1 से 2 फीट पानी का तेज बहाव रहा, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

पुल के ऊपर पानी जाने के कारण मार्ग बंद होने से पुल के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। आवश्यक कार्य से आने-जाने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पुल के ऊपर से पिकअप वाहन सहित मोटरसाइकिल व अन्य वाहन निकालते नजर आए। वहीं कुछ ग्रामीण भी तेज बहाव के बीच पैदल नदी पार करते दिखाई दिए, जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी रही।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मौके पर कोई भी संबंधित विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। पुल के दोनों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही लोगों को रोकने के लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के दौरान ऐसे संवेदनशील पुलों पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों की जान जोखिम में न पड़े और किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!