July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मकर संक्रांति पर तातापानी पहुंचे मुख्यमंत्री,,,तपेश्वर महादेव के दर्शन कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना…

बच्चों संग पतंगबाजी का लिया आनन्द,चारपाई पर बैठ तिलकुट लड्डू का स्वाद लेकर निभाई लोक परंपरा

बलरामपुर, 14जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल तातापानी पहुंचे। तातापानी शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तातापानी स्थित प्राचीन तपेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
        मुख्यमंत्री श्री साय ने तपेश्वर महादेव शिवलिंग पर जल का अर्घ्य अर्पित किया तथा तपेश्वर महादेव की विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं।


मकर संक्रांति के उल्लासपूर्ण वातावरण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी के 7-8वीं कक्षा में अध्यनरत श्रेष्ट सोनी, आयुष गुप्ता, हिमांशु शेखर, अंश सिंह, धु्रव देव सिंह, प्रिंस चौरसिया, बबन विश्वास, आयान अंसारी एवं हिंदी माध्यम स्कूल 9 वीं कक्षा के छात्र मनीश यादव, जीतवर सिंह, मेराज अंसारी, ओम सरदार, अनुराग ठाकुर, प्रशांत मौर्य, रूद्र पाठक के साथ चकरी एवं मांझा थामकर पतंगबाजी का आनंद लिया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर प्रांगण में पारंपरिक चारपाई पर बैठकर साल पत्ती के दोने में गजक,खोभी लाई, तिलकुट ,तिल के लड्डू का स्वाद चखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान के साथ-साथ तिलकुट और तिल के लड्डू का सेवन शुभ माना जाता है। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण,पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा कलेक्टर राजेद्र कटारा पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ,वनमण्डलाधिकारी आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!