September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन,लोकार्पण, शिलान्यास

667 करोड़ 57 लाख रुपए से अधिक राशि के 211 विकास कार्य शामिल

बलरामपुर, 14 जनवरी। संक्रांति परब के अवसर पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 667 करोड़ 57 लाख से अधिक की राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास/भूमिपूजन व लोकार्पण किया। जिसमें 323 करोड़ 96 लाख 21 हजार रूपये की लागत के 140 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 343 करोड़ 61 लाख 25 हजार रूपये की लागत के 71 विकास कार्यों का शिलान्यास/भूमिपूजन शामिल है।
       लोकार्पण के अंतर्गत 323 करोड़ 96 लाख 21 हजार रुपये के लागत राशि के 140 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग(भ/स) के 14 विकास कार्य लागत राशि 187 करोड़ 72 लाख 40 हजार रुपये, लोक निर्माण विभाग सेतु के 3 विकास कार्य लागत राशि 14 करोड़ 56 लाख 5 हजार रुपये, क्रेड़ा विभाग के 1 विकास कार्य लागत राशि 1 करोड़ 80 लाख 9 हजार रुपये तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 63 विकास कार्य लागत राशि 119 करोड़ 87 लाख 67 हजार रुपये के कार्य शामिल हैं।
भूमिपूजन/शिलान्यास अंतर्गत 330 करोड़ 46 लाख 72 हजार रुपये की लागत राशि के 70 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग(भ/स) के 21 विकास कार्य लागत राशि 140 करोड़ 11 लाख 99 हजार रुपये, लोक निर्माण विभाग सेतु के 14 विकास कार्य लागत राशि 67 करोड़ 77 लाख 18 हजार रुपये, पीएमजीएसवाई के 19 विकास कार्य लागत राशि 81 करोड़ 46 लाख 08 हजार रुपये, क्रेडा विभाग के 01 विकास कार्य लागत राशि 1 करोड़ 86 लाख 26 हजार रुपये, नगर पालिका परिषद् बलरामपुर के 3 विकास कार्य लागत राशि 12 करोड़ 61 लाख 2 हजार रुपये, आदिवासी विकास विभाग के 2 विकास कार्य लागत राशि 26 करोड़ 64 लाख 1 हजार रुपये तथा जल संसाधान विभाग संभाग रामानुजगंज के एक विकास लागत राशि 13 करोड़ 14 लाख 53 हजार रूपये के कार्य शामिल हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!