September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

तातापानी महोत्सव में 200 युगल जोड़ी परिणय सूत्र में,,,मुख्यमंत्री ने नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद…

बलरामपुर,14 जनवरी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर तातापानी महोत्सव ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में 200 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे।
          महोत्सव के दौरान 195 हिंदू एवं 05 क्रिश्चियन जोड़ों के रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न हुए, जिससे सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का सशक्त संदेश समाज को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गौरव और भावुकता का क्षण है कि आज 200 बेटियों के हाथ पीले हो रहे हैं। तातापानी महोत्सव केवल धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन ही नहीं है बल्कि यह सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और समानता की भावना को भी मजबूत करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने नवदम्पतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपसी सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी के साथ अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बनाएं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।


      सामूहिक विवाह में कई जोड़ों का विवाह हिंदू परंपरा के अनुसार विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं सात फेरों के साथ संपन्न हुआ। क्रिश्चियन समुदाय के 05 जोड़ों ने पादरी की उपस्थिति में एक-दूसरे के प्रति आजीवन साथ रहने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि इस विवाह योजना से निम्न वर्ग, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक मजबूत संबल मिला है, जिससे वे सम्मानपूर्वक अपने बच्चों का विवाह करने में सक्षम हो पा रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!