September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

तातापानी महोत्सव में शामिल होने जा रहे बोलेरो गिरी पुल के नीचे,,,पाँच लोग गंभीर रूप से हुए घायल…

राजपुर। बलरामपुर जिले में तातापानी महोत्सव देखने जा रहे एक बोलेरो ग्राम भेड़ाघाट के समीप अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी।इस दुर्घटना में बोलेरो वाहन में सवार पाँच लोगो को गंभीर चोट आने पर इलाज हेतु राजपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

     घटना आज दिनाँक 14 जनवरी दिन बुधवार को समय तकरीबन 2:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की है। बलरामपुर जिले के तातापानी में मकर संक्रांति के अवसर पर तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन में शामिल होने के लिए जशपुर जिले के ग्राम बगीचा से बोलेरो वाहन क्रमांक CG 14 MU 1229 में सात लोग सवार होकर तातापानी महोत्सव देखने के लिए जा रहे थे। जैसे ही बोलेरो वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में भेड़ाघाट के आगे महान नदी व भेड़ाघाट के बीच पड़ने वाले पुल के समीप पहुंची वाहन अनियंत्रित होकर पुल से 15 फुट नीचे जा गिरी। घटना के बाद जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बोलेरो वाहन में सवार पांच लोगों भीम पिता प्रभु दयाल 25 वर्ष पंडरापानी रामानुजनगर जिला सूरजपुर, राहुल यादव पिता वैधराज 25 वर्ष ग्राम पंडरापाठ बगीचा ,अंकुश यादव पिता विमल यादव 18 वर्ष खैरा पाठ, विवेक यादव पिता रामाधार यादव उम्र 25 वर्ष निवासी बगीचा, संतोष पिता कमल प्रसाद उम्र 26 वर्ष निवासी खैरापाठ को संजीवनी के मदद से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भेजा दिया है।

पुलिस ने बताया कि वाहन में लगभग 7 लोग सवार थे जिसमें से पांच लोगों को गंभीर चोटें आने पर संजीवनी 108 की मदद से राजपुर स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भिजवा दिया गया है दो लोग का पता नहीं चल पाया है उनकी तलाश जारी है। घटना में घायल तीन लोग विवेक यादव,अंकुश यादव एवँ भीम को गंभीर चोट आने पर अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!