September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी ब्लाकों के लिए अध्यक्षों की सूची की जारी,,,राजपुर में मिला नीरज को नई जिम्मेदारी…

राजपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों के राय मशविरा के बाद छत्तीसगढ़ में सभी ब्लॉकों के लिए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

     छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं, एआईसीसी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद और उदयपुर नव संकल्प घोषणा को ध्यान में रखते हुए सदस्य सीडब्ल्यूसी महासचिव (छत्तीसगढ़ प्रभारी) सचिन पायलट ने छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के सभी ब्लाकों के लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी हेतु अध्यक्षों की नियुक्ति पत्र जारी किया है।

     इस कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं एवं एआईसीसी पदाधिकारियों से गहन विचार विमर्श के बाद संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए राजपुर ब्लॉक के लिए नीरज तिवारी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से राजपुर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

      नीरज तिवारी अपने संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और समर्पण के बल पर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा आम जनता से पार्टी का जुड़ाव मजबूत करेंगे। इस नियुक्ति से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नीरज तिवारी वर्तमान में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं तथा पूर्व में जनपद सदस्य के अलावा पूर्व युवा कांग्रेस में सामरी विधानसभा अध्यक्ष के भी रह चुके हैं। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राजपुर ब्लॉक में संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज किया जाएगा और आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

        इसके प्रकार शंकरगढ़ में विजय पैकरा कुसमी में हरीश मिश्रा वाड्रफनगर में श्रीमती सुषमा यादव चाँदो में अब्दुल्ला खान रामचंद्रपुर में मोहन सिंह रघुनाथनगर में देवनारायण मरावी एवँ बलरामपुर में समीर सिंह देव को ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!