
बलरामपुर। जिले में सरकारी जमीन पर कब्जा करने की होड़ में दो पक्षों में हुई झडप। मामले में सम्मिलित 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर।
मामला बलरामपुर जिले के थाना बसंतपुर क्षेत्र के ग्राम गोंदला के पूर्व पारा की है जहाँ शासकीय भूमि पर कब्जा करने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर झड़प हो गई। ग्राम गोंधला, थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर निवासी रामप्रसाद कुशवाहा एवं अन्य तथा कामेश्वर उर्फ रामेश्वर कनौजिया एवं अन्य दिनांक 7 जुलाई को शासकीय भूमि पर कब्जा करने की होड़ में एक दूसरे को मारपीट करने की घटना सामने आया था। इस घटना में रामप्रसाद कुशवाहा के सिर में गंभीर चोट लगने से ईलाज के दौरान उसे जिला अस्पताल अम्बिकापुर रिफर कर दिया गया था।
जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने कामेश्वर उर्फ रामेश्वर कनौजिया पिता रामसागर कनौजिया, उम्र 40 साल, निवासी गोंधला, थाना बसंतपुर, तिलेश्वर कनौजिया पिता रामसागर कनौजिया, उम्र 42 साल, निवासी गोंधला, थाना बसंतपुर रवि कनौजिया पिता तिलेश्वर कनौजिया, उम्र 22 साल, निवासी गोंधला राजकुमारी कनौजिया पति रामसागर कनौजिया उम्र 62 साल निवासी गोंधला सीता कनौजिया पति रामेश्वर कनौजिया उम्र 37 साल निवासी गोंधला एवँ ममता कनौजिया पति तिलेश्वर कनौजिया उम्र 42 साल निवासी गोंधला थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर को दिनांक 27 जुलाई को धारा 296, 351(3), 115(2), 191(3), 109 (1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


