September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तार

बलरामपुर। मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को बलरामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी थाना बलरामपुर का है सूचीबद्ध गुंडा बदमास।

बलरामपुर पुलिस ने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गुंडा बदमास अंकित तिर्की निवासी मिशन रोड बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया है।

प्रार्थी रोज मोहम्मद (52 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 09, पतरा पारा, बलरामपुर द्वारा थाना बलरामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19.07.2026 को उसका पुत्र अमरजद खान ज्ञान गंगा स्कूल के पास खड़ा था। उसी दौरान आरोपी अंकित तिर्की उर्फ गोलू तिर्की ने पुराने पैसों के लेन-देन की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंचा, जहां आरोपी ने घर में घुसकर पुनः मारपीट की, जिससे उसे गले में सूजन एवं अन्य स्थानों पर चोटें आईं।

प्रकरण में पुलिस ने धारा 296, 351(3), 115(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें चोटें साधारण प्रकृति की पाई गईं। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं घटनास्थल निरीक्षण के आधार पर प्रकरण में धारा 333 एवं 331(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) जोड़ी गई।

विवेचना के दौरान आरोपी अंकित तिर्की उर्फ गोलू तिर्की से जब पूछताछ किया गया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।बलरामपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!