November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

गलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र के ग्राम जोड़ा डूमर में गलत नियत से घर में घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त अज्ञात युवक के हत्या के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

     चांदो पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25/07/26 को प्रार्थी गया यादव पिता नंदकेश्वर यादव, उम्र 28 वर्ष, ग्राम पियार टोली, ग्राम पंचायत कूरडीह, थाना चांदो के द्वारा थाना चांदो में रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक मानसिक रूप से विक्षिप्त अज्ञात व्यक्ति आसपास के गांव में तीन दिन से घूम रहा था। ग्राम जोड़ाडूमर राजेश कोरवा के पत्नी को अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा गलत नियत से जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश कर रहा था ठीक उसी समय राजेश कोरवा घर पहुँच गया जिसके बाद उस मानसिक रूप विक्षिप्त अज्ञात व्यक्ति को राजेश राजू एवं एक अन्य तीनों एक साथ मिलकर हाथ व डंडा से मारते पीटते जंगल की ओर ले गए और उसकी हत्याकर मृतक की शव को जंगल के पहाड़ में ले जा कर दफन कर तीनों अपने अपने घर आ गए।

             सूचना पर थाना चांदो पुलिस ने धारा 103(1),238,3,5 बीएनएस कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना चांदो एवं गणेश मोड़ चौकी से तत्काल टीम गठित कर घटनास्थल पियार टोली ग्राम पंचायत कूरडीह में आरोपियों का पता तलाश कर मामले में नामजद आरोपी  राजेश कोरवा पिता बैलास कोरवा, उम्र, 32 वर्ष जोड़ा डूमर थाना चांदो एवँ राजू कोरवा पिता शिवचंद उम्र 39 वर्ष पियार टोली थाना चांदो, जिला बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है और मामले में आगे विवेचना जारी है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!