September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर जिले के लापता नागरिकों की जानकारी जुटाने में जुटा प्रशासन,हेल्पलाइन नंबर जारी

बलरामपुर। नेपाल में हाल ही में घटी भीषण त्रासदी को लेकर विदेश मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन बलरामपुर ने जिले के उन नागरिकों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनके इस हादसे में लापता होने की आशंका है या जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों से तत्काल संपर्क साधने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।प्रशासन ने आम नागरिकों और परिजनों से अपील की है कि यदि जिले का कोई व्यक्ति नेपाल यात्रा के दौरान लापता हुआ है, तो उसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध करने की अपील की है।

इस संबंध में जिला प्रशासन ने ​लापता व्यक्ति का नाम,​स्थानीय पता एवं गृह जिला,​लापता व्यक्ति का संपर्क नंबर (यदि उपलब्ध हो),परिवार के सदस्य या रिश्तेदार का नाम और मोबाइल नंबर,​नेपाल यात्रा अथवा ठहरने से संबंधित कोई भी अन्य महत्वपूर्ण विवरण देने की अपील की है।

जिला प्रशासन ने लापता व्यक्तियों से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर नागरिक हेल्प लाइन नंबर 8225993891 एवँ 700907638 जारी किया है।प्रशासन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है, ताकि समय रहते विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!